BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 31 March 2023: पुष्य नक्षत्र और दशमी की तिथि शुक्रवार का दिन है विशेष, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 31 March 2023: पुष्य नक्षत्र और दशमी की तिथि शुक्रवार का दिन है विशेष, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल
Share

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 31 March 2023: पंचांग के अनुसार 31 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज का दिन बहुत ही विशेष है. आज पुष्य नक्षत्र है. आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी की पूजा के लिए उत्तम है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 31 मार्च 2023, शुक्रवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. इसके बाद चैत्र माह की शुक्ल की पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज का दिन नए और महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए शुभ है. आज राम नवमी व्रत का पारण किया जाएगा.आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
31 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य नक्षत्र आकाश मंडल का 8वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शनि है. ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को महत्वपूर्ण माना गया है. शनि को कर्मफलदाता भी कहा गया है. शनि न्याय के देवता है. पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का सम्राट कहा गया है. शुभ और महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए पुष्य नक्षत्र को विशेष माना गया है. खरीदारी के लिए भी इस नक्षत्र को शुभ बताया गया है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 31 मार्च 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात : 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:

31 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष:  शुक्ल
दिन:  शुक्रवार
ऋतु: वसंत
तिथि: दशमी - 26:01:09 तक
नक्षत्र: पुष्य - 25:57:52 तक
करण: तैतिल - 12:47:02 तक, गर - 26:01:09 तक
योग: सुकर्मा - 25:55:05 तक
सूर्योदय: 06:13:05 AM
सूर्यास्त:  18:38:18 PM 
चन्द्रमा: कर्क
राहुकाल: 10:52:32 से 12:25:41 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:00:51 से 12:50:31 तक
दिशा शूल: पश्चिम

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 08:42:07 से 09:31:48 तक, 12:50:31 से 13:40:12 तक
कुलिक: 08:42:07 से 09:31:48 तक
कंटक: 13:40:12 से 14:29:53 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:19:34 से 16:09:15 तक
यमघण्ट: 16:58:56 से 17:48:37 तक
यमगण्ड:  15:31:59 से 17:05:08 तक
गुलिक काल:  07:46:14 से 09:19:23 तक

Share

Leave a Reply