BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 7 March 2023: होलिका दहन मुहूर्त के साथ पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 7 March 2023: होलिका दहन मुहूर्त के साथ पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल
Share

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 7 March 2023: पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज पूर्णिमा की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. जो शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की प्रतिपदा की तिथि प्रारंभ होगी.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
7 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी आकाश मंडल का 11वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र भोग विलास का कारक माना गया है. इसका संबंध सुख-समृद्धि से भी है. 

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 28 मिनट से दोपहर: 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

होलिका दहन कब है?
पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023 को होलिका दहन शाम 06 बजकर 31 से रात 08 बजकर 58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. यानी की दहन के लिए 02 घंटे 07 मिनट तक का समय मिलेगा.

होलाष्टक कब तक?
इस बार होलाष्टक 27 फरवरी 2023 से आरंभ हुआ था.  7 मार्च 2023 यानि आज होलाष्टक समाप्त हो रहा है. रंग की होली 8 मार्च को खेली जाएगी.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम नमः शिवाय 

7 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 March 2023)

 

विक्रमी संवत्:  2079
मास पूर्णिमांत:  फाल्गुन
पक्ष: शुक्ल
दिन:  मंगलवार
ऋतु:  वसंत
तिथि:  पूर्णिमा - 18:13:16 तक
नक्षत्र:  पूर्वा फाल्गुनी - 26:23:05 तक
करण:  बव - 18:13:16 तक
योग:  धृति - 21:13:01 तक
सूर्योदय:  06:40:32 AM
सूर्यास्त: 18:24:31 PM 
चन्द्रमा:  सिंह राशि
राहुकाल:  15:28:31 से 16:56:31 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त:  12:09:04 से 12:55:59 तक
दिशा शूल:  उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  09:01:20 से 09:48:16 तक
कुलिक:  13:42:55 से 14:29:51 तक
कंटक:  07:27:28 से 08:14:24 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  09:01:20 से 09:48:16 तक
यमघण्ट:  10:35:12 से 11:22:08 तक
यमगण्ड:  09:36:32 से 11:04:32 तक
गुलिक काल:  12:32:32 से 14:00:31 तक

Share

Leave a Reply