BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 :-  राष्ट्रीय मिति आश्विन 20, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्सानी-08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।श्रावण नक्षत्र अगले दनि तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार महानवमी (बलिदान एवं होम हेतु) विजयादशमी (दशहरा), नवरात्र समाप्त, अपराजिता-पूजन, शमी पूजा, आयुध (शस्त्र) पूजन, श्रीमोल्लंघन, सरस्वती विर्सजन।

सूर्योदय का समय 12 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : 
आज दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करें।


Share

Leave a Reply