BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 24 अगस्त 2022 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, किया जाएगा बुध प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 24 अगस्त 2022 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, किया जाएगा बुध प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त
Share

 उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को मिलाकर पंचांग का निर्णाण होता है। पंचांग के माध्यम से ही हमें शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति आदि के बारे में जानकारी मिलती है। हिंदू काल गणना के अनुसार, सूर्य रेखा से 12 डिग्री ऊपर जाने के लिए चंद्र झुकाव में लगने वाले समय को तिथि कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 16 तिथियां बताई गई हैं। जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…


बुध प्रदोष व्रत 24 अगस्त को
24 अगस्त, बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06.52 से रात 09.04 तक रहेगा यानी पूरे 02 घंटे 18 मिनट तक। इस दिन कई शुभ योग बनने से इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है।

24 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 August 2022)
24 अगस्त 2022, दिन बुधवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 08:30 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 01:38 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मांतग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:29 से 2:03 तक रहेगा।
   
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार की सुबह चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।24 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Aug 24 3:09 AM
चन्द्रास्त - Aug 24 5:11 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है। 

24 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:44 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:29 PM
दुर्मुहूर्त - 12:04 PM – 12:54 PM
वर्ज्यम् - 10:31 PM – 12:18 AM

हिंदू वर्ष का चौथा महीना है आषाढ़
पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का चौथा महीना आषाढ़ होता है। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा या उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम आषाढ़ रखा गया है। धर्म ग्रंथों में इस मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में हलहारिणी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। उड़ीसा के पुरी में इसी महीने में विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा भी निकाली जाती है। इसी महीने से चातुर्मास का आरंभ भी होता है और भगवान विष्णु चार महीनों के लिए सृष्टि का भार महादेव को सौंपते हैं।


Share

Leave a Reply