Aaj Ka Panchang: माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज करें पूजा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang: शुक्रवार के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पारण है. जो लोग गुप्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं वो लोग आज पारण करके व्रत को पूरा करेंगे. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन, धान्य, सुख, वैभव आदि सबकुछ रहता है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को लाल गुलाब या कमल का फूल, कमलगट्टा, खीर, बताशा आदि अवश्य चढ़ाना चाहिए. ये वस्तुएं माता लक्ष्मी को प्रिय हैं. इन से वे प्रसन्न होती हैं.
आज के व्रत त्योहार: भढ़ली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त।
इस दिन आप सफेद वस्त्र, सुगंधित पदार्थ, दूध, खीर, शक्कर, चावल आदि का दान कर सकते हैं. इसी के साथ शुक्रवार के मजबूत होने से जीवन में रोमांस बढ़ता है, धन, भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है. जिनका शुक्र खराब है, वे शुक्र के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की दशा.
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.
निशीथ काल- मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
गोधूलि बेला- शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
अमृत काल- सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
रवि योग- दोपहर में 12 बजकर 14 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 8:16:00 से 09:11:33 तक, 12:53:43 से 13:49:16 तक रहेगा
कुलिक- 8:16:00 से 09:11:33 तक रहेगा
कंटक- 13:49:16 से 14:44:48 तक रहेगा
राहु काल- 11:03 से 12:44 तक रहेगा
कालवेला/अर्द्धयाम- 15:40:21 से 16:35:54 तक रहेगा
यमघण्ट- 17:31:26 से 18:26:59 तक रहेगा
यमगण्ड- 15:54:14 से 17:38:23 तक रहेगा
गुलिक काल- 7:40 से 09:22 तक रहेगा
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:59 पर होगा
सूर्यास्त- शाम 7:28 पर होगा
चन्द्रोदय- शाम 13:39 पर होगा
चन्द्रास्त- सुबह 25:07:59 पर होगा
चन्द्र राशि- तुला







.jpeg)












