BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढिए आज का अपना राशिफल
Share

17 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। स्वयं पर भरोसा रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें। आज के दिन निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी कोई विचार चल रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कामों में भी बिताएंगे। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। नए एग्रीमेंट होंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज उत्तम स्थिति बनी हुई है लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपने पक्ष को मजबूत करके रखें। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। घर की सुख-सुविधा से संबंधित कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था रहेगी।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास कार्य भी हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। परंतु खर्चों पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। आज अपने सभी निर्णय खुद ही ले। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नष्ट होगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से घर में भी करना पड़ेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। हालांकि बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- पीला

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन ला रही है। इस समय व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको जानकारियां भी हासिल होगी। सिर्फ अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। आध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। युवा वर्ग की अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक फल मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी संपर्क द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार घर और बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा और अपने काम को पूरा करने में सक्षम भी होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। आज आप प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ज्यादा ध्यान देंगे। आज दिन आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधर दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती हैं। जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय भी बढ़ेगी। अगर कोई समस्या में फंस जाए तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर कोई चल रही समस्या हल हो जाएगी। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की उचित संभावना है। जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इसलिए धैर्य और संयम से काम लेगे तो सब सही रहेगा। किसी के साथ भी गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता ना आने दें।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी। आज अधिक खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 4

Share

Leave a Reply