BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: 3 राशियों की इनकम में आएगें उतार-चढ़ाव, पढ़ें 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: 3 राशियों की इनकम में आएगें उतार-चढ़ाव, पढ़ें 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन
Share

Horoscope today 20 November 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 नवंबर को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 20 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज 3 राशियों की इनकम में आएगें उतार-चढ़ाव ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में हैं, इसके अलावा केतु सिंह राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल भी वृश्चिक राशि में हैं। आज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस तरह वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ आजाएगें। आज स्नान और दान की अमावस्या है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर कर रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 नवंबर को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 20 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज 4 राशियों का आज प्रेम, धन,व्यापार उत्तम रहेगा

वृषभ राशि-आज वृषभ राशि वालों के लिए जरूरी है कि वो अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि-आज मिथुन राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- आज कर्क राशि वालों को बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आज सिंह राशि वालों का घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। बस घरेलू सुख बाधित रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आज कन्या राशि वालों के लिए व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आज तुला राशि वालों के लिए धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि वालों के लिए ऊर्जा का स्तर बुझा-बुझा सा दिख रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आज धनु राशि वालों के लिए खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आज मकर राशि वालों के लिए आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- आज कुंभ राशि वालों के लिए व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि-आज मीन राशि वालों के लिए अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार मध्यम है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 
 
 

Share

Leave a Reply