BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 25 March 2024: आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Aaj Ka Rashifal 25 March 2024: आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी
Share

25 मार्च 2024 Aaj Ka Rashifal :- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नानदान की पूर्णिमा है। आज होली का त्यौहार है। आज रात 9 बजकर 29 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपकी संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यदा इनकम होगी। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 6

वृष 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं, तो उन्हें लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

मिथुन 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी दिन को अपने अनुकूल बनाने में लगे रहेंगे। भाग्य का साथ पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ सकती हैं। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सारे काम आसानी से पूरा होंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 1

कर्क 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

सिंह 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। पक्षियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

कन्या 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

तुला 

आज किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में कुछ निगेटिव सिचुएशन बन सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक 

आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। ब्राह्मण को भोजन करायें, कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7

धनु 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आपकी धार्मिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपका काम बनेगा। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

मकर 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में लाभ हो सकता है। बातचीत के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

कुंभ 

आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा ही देगा। घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं,  घर से क्लेश दूर होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

मीन 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपका कार्यभार बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपनी गुप्त बातें किसी से भी उजागर करने से बचे रहें।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

Share

Leave a Reply