BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 26 April: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 26 April: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? जानें आज का राशिफल और उपाय
Share

 Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 26 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन शनिवार है। इस तिथि के दौरान वैधृति योग और रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 8 से 10.30 के करीब रहेगा। राहुकाल के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 26 अप्रैल शनिवार का राशिफल बताया गया है।12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? आइए राशि अनुसार कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? ये जानते हैं।

मेष राशि

मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक दायित्व के प्रयास फलीभूत होंगे।  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव के योग है। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।  सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहेगा।आर्थिक हानि के योग हैं।धर्मगुरु के आदेश का पालन करें अन्यथा हानि होगी। भाई बहन से मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार में बदलाव हो सकता है। रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।  किया गया पुरुषार्थ  सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।

तुला राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से कम लेंगे तो हितकर होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

उपहार या सम्मानित वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध से बचे।संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


Share

Leave a Reply