BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 29 April: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 29 April: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? जानें आज का राशिफल और उपाय
Share

 Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। किसी भी तरह के मंगल या शुभ कार्य को राहुकाल के समय नहीं करना चाहिए। आज राहुकाल का समय दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दिन सौभाग्य योग और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 29 अप्रैल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? 12 राशि के जातकों के लिए कौन सा उपाय अपनाना लाभकारी रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

वृषभ राशि

गजकेसरी योग के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरों से सहायता लेने में सफलता मिलेगी। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समझौता होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। अपने रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तेदारों के लिए किए गए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

किसी महिला से तनाव मिल सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पड़ोसी से झगड़ा या विवाद ना करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।


Share

Leave a Reply