BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj ka Rashifal 7 नवंबर: सिंह समेत इन राशि वालों को अपमानित होने का भय, ये लोग काली वस्तु का करें दान

Aaj ka Rashifal 7 नवंबर: सिंह समेत इन राशि वालों को अपमानित होने का भय, ये लोग काली वस्तु का करें दान
Share

 ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग बन रहा है। मिथुन राशि में मंगल वक्री होकर चल रहे हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।


राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। उदर रोग से परेशान होंगे। नकारात्‍मक सोच के शिकार होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आय का मार्ग गलत हो सकता है। इस पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान और व्‍यापार ठीक-ठाक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। व्‍यापारिक नुकसान का समय है। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य-प्रेम-संतान मध्‍यम है। एक खराब स्थिति दिख रही है। लाल वस्‍तु पास रखें और काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम कही जाएगी। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान ठीक है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से भी मध्‍यम समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। उदर रोग से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य और उनके साथ सम्‍बन्‍ध को लेकर परेशान रहेंगे। परेशानी का समय कहा जाएगा। विपरीत लिंंगी सम्‍बन्‍धों में लांक्षन लग सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-मानसिक स्‍तर पर नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। वि़द्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। मां का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सबकुछ मध्‍यम दिख रहा है। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-पूंजी निवेश अभी न करें। नुकसान की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।


Share

Leave a Reply