नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 8 दिनों में 119 करोड़ के पार; ‘बंटवारा 1947’ पिछड़ी

‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 8 दिनों में 119 करोड़ के पार; ‘बंटवारा 1947’ पिछड़ी
Share

 मुंबई। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज आठ दिनों में भारत में करीब 119 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार कर लिया है। वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई काफी धीमी नजर आ रही है। ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताह में फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 5.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 119 करोड़ रुपये पहुंच गया।

फिल्म अब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के 137.93 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। इस आंकड़े को पार करने के लिए इसे करीब 18.93 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘आवारापन 2’ के 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 26 अगस्त को यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है।

दूसरी ओर, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद कारोबार में लगातार गिरावट आई। पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई 33.60 करोड़ रुपये रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आठवें दिन फिल्म ने महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही आठ दिनों में इसकी कुल घरेलू शुद्ध कमाई करीब 34.35 करोड़ रुपये हो गई है।

एक ही दिन रिलीज हुई दोनों फिल्मों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जहां ‘आवारापन 2’ तेजी से 150 करोड़ और फिर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करना बड़ी चुनौती बन गया है।


Share

Leave a Reply