BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फोन पर महिलाओं को गालियां और पुरुषों को जान से मारने की धमकियां दे रहे सिरफिरे से दहशत में लोग,जाने कहा का है मामला...

फोन पर महिलाओं को गालियां और पुरुषों को जान से मारने की धमकियां दे रहे सिरफिरे से दहशत में लोग,जाने कहा का है मामला...
Share

रायपुर| पिछले कुछ दिनों से पुरानी बस्ती के अमरपुरी इलाके में फोन पर महिलाओं को गालियां और पुरुषों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इतना ही नहीं फोन करने वाला मिस्टर इंडिया की तर्ज पर लोगों पर नजर भी रखता है। उनकी एक-एक गतिविधियों के बारे में जानकारी रखता है। आरोपी लोगों को दिन-रात कभी भी फोन करता है। वह अपना नाम नहीं बताता और दावा करता है कि वह सबको देख रहा है। इससे परेशान होकर पीडि़तों ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत की है।

अकेली नहीं आने पर देता है गालियां
आरोपी मोहल्ले के अधिकांश लोगों को जानता है और एक-एक करके उन्हें फोन करता है। इसमें महिलाएं भी हैं। सभी से बातचीत के दौरान अश्लील भाषा का इस्तेमाल करता है। महिलाओं को गार्डन में मिलने के लिए बुलाता है। अगर महिला के साथ कोई और जाता है, तो फिर अगले दिन फोन करके धमकी देते हुए कहता है कि अकेली बुलाया था। फिर दूसरे को साथ क्यों ले आई। इसी तरह पुरुषों से अभद्रता करता है।

थाने में कर चुके हैं शिकायत
पीडि़त महिला-पुरुषों ने आरोपी के मोबाइल नंबर के साथ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत की है। पीडि़त महिला-पुरुषों ने करीब पखवाड़े भर पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत की है, लेकिन इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। फोन करने वाले का पता नहीं चल पाया है। बार-बार फोन करने से लोग दहशत में आकर बाहर जाने से भी कतरा रहे हैं। मामले में पुरानी बस्ती टीआई दुर्गेश रावटे ने कहा, लोगों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
 

Share

Leave a Reply