BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, नासिक-शिरडी राजमार्ग पर ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, नासिक-शिरडी राजमार्ग पर ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, कई घायल
Share

 Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी. उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं.घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी. मुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, शिंदे ने नासिक के संभागीय आयुक्त से बात की और उन्हें घायलों को इलाज के लिए तुरंत नासिक और शिरडी ले जाने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए हैं.


Share

Leave a Reply