केमिकल फैक्टरी में हुआ हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, पढ़े पूरी खबर ...
हिसार : हरियाणा में हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जदूरी का काम कर रहे सातरोड निवासी 38 वर्षीय अनरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय किशनलाल, 23 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।







.jpeg)












