नहाने के दौरान हुआ हादसा , दो बच्चों की गई जान
प्रयागराज : बारा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के शव बाहर निकलवाने के बाद विधिक कार्रवाई की।
बारा के उमापुर गांव निवासी सुरेश का साथ वर्षीय बेटा आर्यन और पड़ोसी बुद्धिप्रकाश का दस वर्षीय बेटा कृष्ण बुधवार दोपहर गांव में स्थित तालाब में गर्मी के चलते स्नान करने चले गए। जहां स्नान करते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोग जबतक दोनों को बचाने के लिए कुछ कर पाते, इस दौरान दोनों गहरे पानी में समा गये। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे।
हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का शव बाहर निकलवाया और परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि बारा के उमापुर गांव में दो बच्चों की डूबने की सूचना है। मौके पर पुलिस टीम विधिक कार्रवाई कर रही है।







.jpeg)












