Accident news : हाइवा की चपेट में आया छात्र , मौके पर हुई मौत
भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहकुंड क्षेत्र के अंबा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र धनंजय कुमार (22) कोचिंग में पढऩे के लिये सुबह मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था, तभी रास्ते में सरदारपुर गांव के समीप तेज गति हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में धनंजय की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।







.jpeg)












