नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , दो महिलाओं की मौके पर हुई मौत

Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , दो महिलाओं की मौके पर हुई मौत
Share

ठाणे : महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक राजमार्ग पर सुबह की सैर कर रहीं दो महिलाओं की एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि वाशिंद इलाके के खतावली गांव में रविवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं निकट स्थित एक आवासीय परिसर में रहती थीं। वाहन की टक्कर लगने के बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहचान सुरेखा मोरे (58) और गुलाब खोपकर (60) के रूप में की गई है। उनके मुताबिक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया और प्रासंगिक धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि वाहन और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।  


Share

Leave a Reply