BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिकनिक मनाने गये चार युवकों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से एक की मौत, एक लापता, जाने कहा की है ये खबर

पिकनिक मनाने गये चार युवकों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से एक की मौत, एक लापता, जाने कहा की है ये खबर
Share

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मुचनार क्षेत्र के कोड़ेनार घाट में पिकनिक मनाने के दौरान घाट में नहाने उतरे चार युवकों में एक युवक की पानी में डूबने से मौत होने तथा एक युवक पानी के बहाव में बह जाने की खबर आ रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोड़ेनार घाट में पिकनिक मनाने गए चार युवक जिनके नाम उमेश ठाकुर, विजय गुप्ता, अभिषेक एवं टीनू बताया जा रहा है घाट के तेज बहाव में नहा रहे थे। इसी दौरान सभी युवक वहां डूबने लगे, जिनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने चारों युवकों में तीन युवको को पानी से बाहर निकालने में कामयाब हुए, वहीं एक युवक पानी में डूबकर बहाव में बह गया। इधर जिन तीन युवको को पानी से बाहर निकाला गया उनमें एक युवक की अस्पताल में ले जाने के बाद मौत हो गई। लापता हुए युवक का नाम उमेश ठाकुर बताया जा रहा है, वहीं विजय गुप्ता की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई, जबकि अभिषेक और टीनू सुरक्षित है। सभी युवक कहा के रहने वाले थे इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पायी है। 
 

Share

Leave a Reply