लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

चुनाव आयोग के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार Suvendu Adhikari सात हजार वोटों से आगे, Mamata Banerjee पीछे

चुनाव आयोग के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार Suvendu Adhikari सात हजार वोटों से आगे, Mamata Banerjee पीछे
Share

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती शुरु हो गई है. शुरुआती ढाई घंटे के रुझान में राज्य में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. यहां पर सबसे दिलचस्प मुकाबला नंदीग्राम सीट पर है जहां से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और उनके सामने खड़े हैं उनकी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी.


शुरुआती ढ़ाई घंटे (10.30 बजे) के रुझान में बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी इस सीट पर ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक 10.30 बजे तक इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी 7287 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, ममता बनर्जी अब तक 5790 वोटो से पीछे हैं.

खबरें लिखे जाने तक (10.30 बजे) पश्चिम बंगाल में टीएमसी 189 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 98 सीटों पर लीड कर रही है.  


Share

Leave a Reply