BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लैण्ड लाईन पर फोन करके धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लैण्ड लाईन पर फोन करके धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायपुर | सीएसपी नसर सिद्दीकी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस को बड़ी सफ लता हाथ लगी है. आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. जिस नंबर से फोन कर धमकी देता था उसका मुम्बई में लोकेशन मिला था. लोकेशन के आधार पर टीम ने दबिश देकर देर रात आरोपी को पकड़ा है.दरअसल आरोपी के खिलाफ  गंज थाने में भी मामला दर्ज है. सीएसपी को गोली मारने की धमकी देने से पहले 19 नवंबर को आरोपी ने केंद्रीय जेल अधीक्षक और उनके कार्यालय के स्टाफ  के साथ भी लैंडलाइन में फोन कर गाली गलौज की थी. इस मामले एसएसपी आरिफ  शेख ने खुलासा करते हुए बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक आजाद रायपुर को आरोपी द्वारा 26 नवम्बर को मोबाईल पर फोनकर जान से मारने की धमकी दी थी। अन्य थानों में भी आरोपी द्वारा लैण्डलाईन फोन पर जेल प्रहरी आकाश पांडे एवं बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग जिले में भी फोन कर पुलिस वालों के साथ गाली गलौच कर डराया धमकाया जा रहा था। एसएसपी ने खुलासे में बताया कि आरोपी मनीष तिवारी मूलत: नैनी उत्तरप्रदेश का निवासी है। वह नवी मुम्बई की एक कपड़ा फैक्ट्री में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी के मोबाईल फोन में छग शासन के सभी जिलों के पुलिस जेल एवं राजस्व अधिकारियों के नंबर सेव हैं। उक्त नंबर कहां से मिले इस संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है। आरोपी तिवारी के खिलाफ थाना गंज एवं कोतवाली में आईपीसी की धारा 507 एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध बस्तर ,बिलासपुर एवं दुर्ग में अपराध एवं शिकायत दर्ज है। 

 

 

Share

Leave a Reply