BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उन्नाव पीड़िता के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा, योगी आदित्यनाथ

उन्नाव पीड़िता के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा, योगी आदित्यनाथ
Share

उन्नाव पीड़िता की इस मृत्यु पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव पीड़िता का पोस्टमार्टम हो रहा है। उन्नाव में जिंदा जलाई गई युवती की शुक्रवार को मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बालिका की मौत अत्यंत दुखद है। योगी आदित्यनाथ ने परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं और उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

पिता ने कहा-
बेटी की मौत के मौत से दुखी पिता ने कहा कि उनकी बेटी के गुनहगारों को वही सजा मिले जो हैदराबाद में आरोपियों को मिली थी। उन्होंने कहा, आरोपियों की गिरफ्तारी से क्या होगा। यह तो वैसा ही जैसे जानवरों को जेल में बंद कर दिया गया हो। मेरी मांग है कि उन्हें फांसी दी जाए या तो एनकाउंटर कर दिया जाए। इसके अलावा मुझे कोई और रास्ता नहीं दिख रहा।

पीड़िता ने की थी भाई से बात-
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से शुक्रवार को जब पीड़िता का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया थ उसमें यह बता दिया गया था कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है, पीड़िता के बचने के संभावना बहुत कम है। बताया जा रहा है गुरुवार शाम को पीड़िता ने अपने भाई से बात की थी। पीड़िता ने अपने भाई से कहा था कि आरोपी बचने नहीं चाहिए। इसके साथ ही पीड़िता ने अपने भाई से पूछा था कि क्या मैं बच पाऊंगी।

Share

Leave a Reply