BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आरोपी पहलवान सुशील कुमार ने की हाइ प्रोटीन वाले खाने की मांग, तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा- वह कैदी हैं, मेहमान नहीं

आरोपी पहलवान सुशील कुमार ने की हाइ प्रोटीन वाले खाने की मांग, तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा- वह कैदी हैं, मेहमान नहीं
Share

 नई दिल्ली. पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले के आरोपी पहलवान सुशील कुमार की याचिका पर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट मे सुनवाई हुई| पहलवान सुशील कुमार ने तिहाड़ जेल में अपने लिए हाई सिक्योरिटी सेल और हाई प्रोटीन वाले खाने की मांग की है. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आरोपी पहलवान सुशील कुमार की याचिका पर आधे घंटे से ज्यादा देर तक सुनवाई हुई| सुनवाई के दौरान आरोपी पहलवान के वकील ने कोर्ट से कहा कि जेल में आरोपी सुशील कुमार की जान को खतरा है, लिहाजा वह बाकी आरोपियों की तरह जेल में नहीं रह सकते|

आरोपी सुशील कुमार की ओर से पेश अधिवक्‍ता ने उन्‍हें हाई सिक्योरटी सेल में रखने की मांग की है, इस पर तिहाड़ जेल की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि सुशील कुमार की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें दूसरे कैदियों से अलग रखा गया है| उन्हें हाई सिक्योरिटी सेल में रख दिया गया है| तिहाड़ जेल के इस दलील पर आरोपी सुशिल कुमार के वकील संतुष्ट हो गए और कहा कि तिहाड़ जेल के इस काम की सराहना करते हैं| वहीं आरोपी सुशील कुमार के तरफ से कोर्ट से ये भी मांग की गई थी कि वो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, ऐसे में उन्‍हें हाई प्रोटीनयुक्‍त खाना दिया जाना चाहिए|

तिहाड़ जेल प्रशासन का कड़ा विरोध

 

आरोपी सुशील कुमार के वकील की इस मांग का तिहाड़ जेल प्रशासन ने कड़ा विरोध किया और कहा कि सुशील एक कैदी हैं, अतिथि नहीं कोई गेस्ट नहीं कि उन्हें हाई प्रोटीन का खाना मुहैया कराया जाए| जेल में और भी कैदी हैं जो अच्छे भोजन या हाई प्रोटीन वाले खाने की मांग करते हैं, अगर सुशील को हाई प्रोटीनयुक्‍त भोजन दिया जाएगा तो दूसरे कैदियों पर इसका असर पड़ेगा| तिहाड़ जेल के इस दलील के बाद सुशील कुमार के वकील ने कोर्ट से कहा कि तब आरोपी सुशील को दोनों टाइम घर का खाना खाने की इजाजत दी जाए| इसका भी तिहाड़ जेल ने विरोध किया और कहा की हम डॉक्टर से सलाह लेकर इस बारे में बताएंगे|
सुशील कुमार के वकील ने कोर्ट से कहा कि पहले भी कैदियों को घर का खाना खाने की इजाजत मिलती रही है| इस पर डॉक्टर के सलाह का कोई मतलब नहीं बनता. बहरहाल, रोहिणी कोर्ट ने आरोपी सुशील की याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट बुधवार को सुनायेगा फैसला. आपको बता दे की आरोपी सुशील कुमार फिलहाल न्यायिक हिराशत में है और तिहाड़ जेल में बंद है|


Share

Leave a Reply