राजधानी में दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी युवक गिफ्तार, जाने पूरी खबर
रायपुर | युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की गंदी-गंदी तस्वीरें लेकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था।
धरसींवा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता युवती की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दुष्कर्म की तस्वीरें लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पैसा नहीं देने पर युवती के घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना से डरे सहमे पीड़ित परिवार वालों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।







.jpeg)
.jpg)











