रायपुर में घर के सामने खड़ी कार में एक्टिवा सवार युवकों ने लगाई आग, मामला दर्ज
रायपुर, घर के सामने खड़ी कार में एक्टिवा सवार युवकों ने आग लगा दिया। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोमिनपारा आजाद चौक निवासी मो. इकतेदार हैदरी 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को रात्रि 12 बजकर 30 मिनट के आसपास प्रार्थी ने एचएमटी चौक मोमिनपारा में घर के सामने अपनी रिच्ड कार क्रमांक सीजी 04 जेड एफ 2700 को खड़ा किया था। प्रार्थी को मोहल्ले वालों ने आवाज देकर बताया कि तीन अज्ञात एक्टिवा सवार लड़कों ने कार में आग लगाकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दज कर लिया है।







.jpeg)












