पैदल जा रही महिला के गले से चैन लूटकर फरार हुए एक्टिवा सवार, मामला दर्ज
रायपुर। चायपत्ती कारखाना के पास से गुलाब मंदिर से पैदल जा रही महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार एक्टिवा सवार दो युवकों ने महिला के गले से चैन छीनकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सी 166 सेक्टर 1 टैगोर नगर कोतवाली निवासी भारती पंजवानी 54 वर्ष पति मनोज पंजवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 5 नवंबर की शाम साढ़े सात बजे घर से निकलकर गुलाब बाबा मंदिर जाने के लिए निकली थी इसी दौरान चायपत्ती कारखाना के पास टैगोर नगर में एक्टिवा सवार दो युवक अचानक ब्रेक मारकर महिला के गले से सोने की चैन कीमत 75 हजार रुपये को छीनकर फरार हो गये। अंधेरे की वजह से महिला स्कूटी का नंबर नहीं देख पाई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












