कमल विहार दोस्त के साथ घूमने गये युवकों से मोबाइल छीन फरार हुए एक्टिवा सवार, मामला दर्ज
रायपुर | कमल बिहार घूमने गये युवकों से दो नग मोबाइल फोन छीन लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार साहू काम्प्लेक्स टिकरापारा निवासी सीता सोना 43 वर्ष पति संजय सोना ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां घरेलु काम कर जीवन यापन करती है। रविवार की शाम समय बेटा घर आकर बताया कि बेटा आयुश सोनी और उसका दोस्त आदित्य टाण्डे कमल विहार सेक्टर 4 घुमने गये थे उसी सेक्टर 4 नाला के पास करीबन 2:30 बजे दो लडके एक्टीवा काला रंग में आये मेरा बेटा के पीछे जेब में रखे में दो नग मोबाइल को छीन लिया। मोबाइल फोन वीवो एवं रियल का था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












