BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश में लगातार घट रहे हैं कोरोना के सक्रिय मामले, कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

देश में लगातार घट रहे हैं कोरोना के सक्रिय मामले, कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी
Share

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है।
 
 
देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढऩे से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,41,405 रह गयी है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.54 प्रतिशत हो गई है।
 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.96 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.54 प्रतिशत हो गयी है।
 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 38,310 नये मामले सामने आये। यह लगातार नौवां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं। इससे पहले सोमवार को 45,231, रविवार को 46,963, शनिवार को 48,268, शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नये मामले सामने आये थे।
 

गत 24 घंटे में 58,323 संक्रमित स्वस्थ हुए है और 490 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 76.03 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,23,097 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

 
स्वस्थ होने वालों की संख्या बढऩे से सक्रिय मामले 20,503 घटकर 5,41,405 रह गये हैं। इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 6320 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर 1,19,352 हो गयी है जबकि इस दौरान 104 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,128 हो गयी है। वहीं इस दौरान 10,225 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.24 लाख से अधिक हो गयी है।

Share

Leave a Reply