अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की बघीरा का टीजर रिलीज, साइको अवतार देख फैंस हुए हैरान
अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की आने वाली फिल्म बघीरा का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें प्रभु देवा बिलकुल अलग अवतार में नजर आ रहे है।
बघीरा के टीजर में प्रभु देवा एक-दो नहीं बल्कि कई लुक्स में नजर आ रहे हैं। कहीं डॉक्टर, कहीं वकील तो कहीं डांसर। टीजर में प्रभु देवा को अलग-अलग खूंखार लुक में दिखाया गया है। टीजर से जाहिर होता है कि अपनी पहचान को छुपाते हुए प्रभु देवा फिल्म में कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हैं।
यह फिल्म एक साइको थ्रिलर ड्रामा है। जिसमें प्रभु देवा के अलावा साउथ सुपरस्टार धनुष और अमायरा दस्तूर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशक अदविक रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया है। जिसमें प्रभु देवा अमायरा दस्तूर के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
टीजर में प्रभु देवा को ऐसे-ऐसे लुक्स में दिखाया गया है कि कई जगह तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। बघीरा का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है और इसे कुछ ही घंटों में 12 लाख 24 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।







.jpeg)












