BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अभिनेता अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में न जा पाने का जताया दुःख

अभिनेता अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में न जा पाने का जताया दुःख
Share

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आए है. अभिनेता एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है. अक्षय कुमार ने खुद इसकी पुष्टि की है. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है.

अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में जाना कैंसिल हो गया है. यानी अब अभिनेता कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बनेंगे. वह एआर रहमान, पूजा हेगड़े, शेखर कपूर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने वाले थे. अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में बताया है कि वह फेस्टिवल में जाने को लेकर काफी एक्साइटेड थे.

अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘सच में कान्स 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए काफी उत्सुक था. लेकिन, दुखद रूप से मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आराम करूंगा. आपको और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं अनुराग ठाकुर. वहां जाने से चूक गया.’

अक्षय कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देने के बाद उन्हें कई सेलेब्स ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय के पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और जल्दी ठीक होने की बात कही है. कई सेलेब्स ने भी अभिनेता के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है.


Share

Leave a Reply