BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Actor Allu Arjun : एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, भगदड़ मामले में मिली जमानत

Actor Allu Arjun : एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, भगदड़ मामले में मिली जमानत
Share

 Actor Allu Arjun : पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को बड़ी राहत मिली है. एक्टर को नामपल्ली कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है. 4 दिसंबर को भगदड़ के अगले दिन पुलिस ने थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था.

बता दें कि बीते 13 दिसंबर को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देते हुए हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन से नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था. अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

अल्लू अर्जुन से हुई थी पूछताछ
Actor Allu Arjun भगदड़ के अगले दिन पुलिस ने थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से पूछताछ की. घटना के सीसीटीवी फुटेज को कलेक्ट करके पुलिस ने 10 मिनट के तैयार वीडियो के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में उनसे तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.


Share

Leave a Reply