BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विवादों में फसी फिल्म तांडव के अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक का फूंका गया पुतला

  विवादों में फसी फिल्म तांडव के अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक का फूंका गया पुतला
Share

जौनपुर। विश्व हिंदू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय के नेतृत्व में विवादित फिल्म तांडव के निर्देशक अली अब्बास व अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा कि सनातन धर्म का व्याख्यान जो भी गलत ढंग से करेगा, उसका संगठन विरोध करेगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने कहा कि आखिर हिंदू देवी देवताओं व हिंदू धर्म के आस्था के साथ ही खिलवाड़ क्यों होता है। इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे फिल्म का निर्देशन अब हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब सड़कों पर हिंदू उतरकर खून की नदियां बहाने पर मजबूर हो जाएंगे। सरकार तांडव जैसे विवादित फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। 

उन्होंने शहर कोतवाली में फिल्म निर्देशक व अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नगर अध्यक्ष प्रदुम सिंह ने कहा कि हिंदुओं के संस्कृति व आस्था पर प्रहार करने वालों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।  संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास अग्रहरि, अभिषेक शुक्ला व करण शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव, रवि मौर्या, अतुल सिंह, सूर्यभान मौर्य, अरुण उपाध्याय, कृष्ण उपाध्याय, बजरंग दल के संयोजक बृजेश दुबे, सूरज मौर्य, प्रकाश सिंह, हेमंत शुक्ला, आदर्श दुबे आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply