ऐक्टर सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा- किसान देश के Santa claus
मुंबई। बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद ने अभी अभी एक ट्वीट किया है जिसमे सोनू सूद ने लिखा है "किसान देश के Santa claus"
आपको बता दे की बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे लोगों की दिल खोलकर मदद की। सोनू सूद की इस दरियादिली ने लॉकडाउन में फंसे कई लोगों की राह आसान कर दी। देश में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में हजारों-लाखों प्रवासी मजदूर न केवल बेरोजगार हो गए थे, बल्कि कइयों के पास घर जाने तक का इंतजाम नहीं था। जब मजदूर पैदल ही अपने घरों को निकल पड़े तो सोनू सूद ने खूब दरियादिली दिखाई। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद को आगे आए। उन्होंने इन प्रवासी मजदूरों के केवल घर जाने का ही नहीं बल्कि खाने-पीने का भी इंतजाम किया.अब इन फैन्स ने आभार जताते हुए सोनू सूद का मंदिर ही बना दिया है।
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डुब्बा टांडा गांव के लोगों ने अधिकारियों के मदद से सोनू सूद के सम्मान में एक मंदिर बना दिया है। इस मंदिर में सोनू सूद की एक मूर्ति भी लगाई गई है। मंदिर को रविवार 20 दिसंबर को खोला गया है। इसमें स्थानीय लोगों ने सोनू सूद की मूर्ति की आरती भी उतारी है। पूजा के दौरान स्थानीय महिलाओं ने ट्रडिशनल ड्रेस पहनकर लोकगीत भी गाए।
जिला परिषद मेंबर गिरि कोंडल रेड्डी ने कहा कि सोनू सूद ने कोरोना आपदा के दौरान लोगों की भरपूर मदद की थी, इसलिए उनका स्थान भगवान जैसा है. यही वजह है कि उन्होंने सोनू का मंदिर बना दिया। रेड्डी ने यह भी कहा कि सोनू सूद उनके लिए भगवान की तरह है।
बॉलिवुड में सोनू सूद अपनी फिल्मों के अलावा लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में सोनू सूद ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है और इसका नतीजा ये है कि पूरे देश में सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है। हाल में सोनू सूद ने नेहा धूपिया के पोडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए।
सोनू सूद की मूर्ति बनाने वाले मधुसूदन पाल ने कहा कि सोनू ने लोगों की मदद करके उनके दिल में जगह बना ली है। पाल ने कहा कि सोनू ने उनके दिल में भी जगह बना ली है, उन्होंने केवल एक छोटी सी मूर्ति बनाई है जो सोनू सूद के लिए गिफ्ट है। बता दें कि बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद को भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की है।
वैसे तो सोनू सूद मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों के कलाकार माने जाते हैं लेकिन उन्होंने तमिल, तेलुगू और पंजाबी सहित कई भाषाओं की फिल्में की हैं। सोनू ने अपना डेब्यू भी हिंदी नहीं बल्कि तमिल फिल्म से किया था।







.jpeg)












