BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने व्हाइट ड्रेस में किया रैपवॉक, बढ़े वजन और मेकअप को लेकर लोगों ने किया ट्रोल, देखें वीडियो

 एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने व्हाइट ड्रेस में किया रैपवॉक, बढ़े वजन और मेकअप को लेकर लोगों ने किया ट्रोल, देखें वीडियो
Share

ऐश्वर्या राय एक पैरिस फैशन वीक के सिलसिले में फ्रांस में हैं। रविवार को एक कॉस्मैटिक ब्रैंड के लिए उन्होंने रैम्प वॉक किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या के पीछे ईफेल टॉवर दिख रहा है और रैम्प पर कई मॉडल्स भी दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या ने वाइट आउटफिट पहना है। ऐश्वर्या को रेड कार्पेट या रैम्प पर देखने लिए लोग हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। लंबे वक्त बाद वह फैशन शो में दिखीं तो उनके फैंस खुश हैं वहीं कुछ लोग उनके लुक पर नेगेटिव कॉमेंट भी कर रहे हैं।
 
ऐश्वर्या राय ने पैरिस में Le Defile L'Oreal Paris 2021 Womenswear Spring/Summer 2022 शो में हिस्सा लिया। उनके रैम्प वॉक का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वाइट आउटफिट में ऐश्वर्या काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं। वहीं कुछ लोगों को उनका लुक और मेकअप पसंद नहीं आया। उनकी वायरल तस्वीरों पर लोगों ने नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं। एक रीडर ने लिखा है कि पहली बार ऐश्वर्या बदसूरत लगी हैं। वहीं एक का कॉमेंट है, बेबी बम्प कहां गया? कुछ लोगों ने ऐश्वर्या के बढ़े वजन पर कॉमेंट किए हैं तो कुछ ने उनके मेकअप और आउटफिट को दोष दिया है। कुछ लोग एक फोटो में उनकी उंगलियां देखकर भी कन्फ्यूज हो रहे हैं।
 
ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पैरिस में हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वहां की वीडियो क्लिप पोस्ट की है। कोरोना की वजह से अभिषेक और उनकी फैमिली का ज्यादातर वक्त घर पर ही गुजरा है। ऐश्वर्या राय करीब 2 साल बाद विदेश गई हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन की फैमिली में मां जया बच्चन को छोड़ सभी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
 

Share

Leave a Reply