BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पोर्न फिल्म केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

 पोर्न फिल्म केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
Share

पोर्न फिल्म केस (Porn Film Case) मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vassisth) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ठ  की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने के बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) के आदेश पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ठ को आदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर वो जांच में शामिल होगीं.

पोर्न फिल्म केस (Porn Film Case) में मुंबई पुलिस ने फरवरी के महीने में एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद गहना वशिष्ठ (Gehana Vassisth)को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि बाद में खराब स्वास्थ्य के आधार पर गहना को जमानत पर छोड़ दिया गया था.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब इस केस की जांच को आगे बढ़ाया तो उसमें एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की संलिप्तता का पता चला. इसके बाद जांच में राज कुंद्रा और गहना वशिष्ठ के खिलाफ कुछ और धाराएं जोड़ी गई हैं , जिनमें जमानत मिलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी अश्लील फिल्मों में जबरन लड़कियों से काम कराया और उनके न्यूड सीन शूट किए. गहना पर उनकी फिल्मों में काम करने वाली कुछ लड़कियों ने रेप करवाने के भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि गहना ही उन फिल्मों की डायरेक्टर थीं और बोल्ड सीन के नाम पर उन्होंने न्यूड सीन फिल्माए.

गहना, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आ गई थीं. वे तब लोगों को इरॉटिक और पॉर्न वीडियो में फर्क समझाती नजर आई थीं. आपको बता दें कि वे वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं

Share

Leave a Reply