BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा, जाने आखिर क्या है पूरा मामला

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा, जाने आखिर क्या है पूरा मामला
Share

फिल्म प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी से फेमस हुईं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा इस समय अपनी आने वाली हॉरर फिल्म च्छोरीज् की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए नुसरत एक नए जॉनर में कदम रखने वाली हैं। यह फिल्म साल 2017 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म लापाछापी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में नुसरत एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आएंगी।
 
 
हाल में इस फिल्म की शूटिंग के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि नुसरत भरूचा फूट-फूट कर रोने लगीं। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत एक बेहद इंटेंस सीन की शूटिंग कर रही थीं। इस सीन को करते हुए नुसरत इतनी इमोशनल हो गईं कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी जोर-जोर से रोती रहीं। नुसरत को देखकर फिल्म के डायरेक्टर भी हैरान रह गए और वह दौड़कर नुसरत का हाल पूछने के लिए उनके पास पहुंचे।
 
 
 

 
नुसरत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह लगातार काम करने की थकान थी या उनके इमोशंस लेकिन वह चाहते हुए भी अपना रोना रोक नहीं पा रही थीं। वैसे बता दें कि इस फिल्म के लिए नुसरत ने काफी तैयारी की है। कुछ दिनों पहले उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि छोरी की तैयारी के लिए उन्होंने अलग-अलग भाषओं की सबसे डरावनी फिल्में भी देखी थीं। वैसे नुसरत भरूचा लगातार हिट फिल्में दे रही हैं।
 
 
2019 में उनकी आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। हाल में नुसरत की फिल्म छलांग ऑनलाइन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नुसरत के ऑपोजिट राजकुमार राव थे और इस फिल्म को भी ऑडियंस का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

 


Share

Leave a Reply