BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्ट्रेस पायल सरकार को मिला डर्टी ऑफर, इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप

 एक्ट्रेस पायल सरकार को मिला डर्टी ऑफर, इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप
Share

बंगाल की फेमस एक्ट्रेस पायल सरकार (Bengali ActressPaayel Sarkar) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक शख्स ने फेक आइडी बनाकर काम के नाम पर उन्हें डर्टी फिल्म का ऑफर दिया है. पायल का आरोप है कि उससे चैट करने वाला शख्स खुद को टॉलीवुड (Tollywood) का डायरेक्टर रवि किनागी (Ravi Kinagai) बता रहा था. रवि ‘अन्नदाता’, ‘चैंपियन, बॉन्डन’, ‘आई लव यू’, ‘लव स्टोरी’, ‘वॉन्टेड फेमस’जैसी कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर हैं.

क्या है पूरा मामला
बता दें पायल सरकार बांग्ला टीवी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं. उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इसी कारण उन्हें सोशल मीडिया साइट पर डायरेक्टर के कॉन्टेक्ट करने पर कोई शक नहीं हुआ. उन्हें टॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रवि किनागी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसके बाद दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बात शुरू हुई. उसने कहा कि वो अगली फिल्म में उन्हें लीड रोल देंगे. इस बीच बात करे हुए उस शख्स ने फिल्म के बदले में पायल से समझौता करने की बात कही, जिसे सुनकर  एक्ट्रेस हैरान हो गई और उन्होंने उस शख्स से बात बंद कर दी. इसके बाद पायल ने उस शख्स की चैट की स्क्रीनशॉर्ट्स अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दी. इसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि ये आईडी फेक है. इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस से संपर्क किया.इस मामले के बाद से टॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है.

साइबर सेल में शिकायत की दर्ज
इस मामले के बाद बंगाली अभिनेत्री ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अभिनेत्री पायल सरकार ने तुरंत ई मेल की सहायता से वो सारी चैट साइबर सेल को भेज दी. पायल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को करीब 1 बजे उन्हें रवि किनागी के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. शख्स ने अपनी अगली फिल्म में उन्हें लेने के बारे में कहा और जब मैंने फिल्म की डिटेल्स पूछी, तो उन्हें प्रोफाइल से डर्टी पिक्चर की पेशकश की गई. फिलहाल मामले में बैरकपुर पुलिस कमिश्नर से मदद ली गई है और इस मामले की जांच चल रही है.

Share

Leave a Reply