BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्ट्रेस सामंथा ने दी ये सलाह...

एक्ट्रेस सामंथा ने दी ये सलाह...
Share

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था। उनके एक प्रशंसक ने अभिनेत्री से पूछा वह अपनी बॉडी पर किस तरह का टैटू बनवाना चाहती हैं।


जिस पर अभिनेत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अब टैटू बनवाना पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि यंग लोगों को मेरी सलाह है कि कभी भी टैटू न बनवाएं।


सामंथा को तीन टैटू के लिए जाना जाता है, जो सभी उनके पूर्व पति नागा चैतन्य से संबंधित हैं। सामंथा ने पहले टैटू में वाईएमसी लिखाया था, जो सैम और नागा की पहली फिल्म ये माया चेसावे का संक्षिप्त नाम है।


दूसरा टैटू, जिसमें चाय लिखा है, उसकी दाहिनी रिब पर अंकित है, जबकि तीसरा टैटू अधिक अनोखा है, क्योंकि चैतू और सामंथा दोनों ने अपनी बाजू पर दो तीरों का एक ही जैसा टैटू गुदवाया था।


वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार शकुंतलम और यशोदा में दिखाई देंगी।

 


Share

Leave a Reply