BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फिर फसे मुश्किलों में, इतने करोड़ का धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज

BIG BREAKING : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फिर फसे मुश्किलों में,  इतने करोड़ का धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज
Share

मुंबई | शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पोर्नोग्राफी केस में महीनों बाद मिली जमानत के बाद घर पहुंचे राज कुंद्रा एक नए मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. पीड़ित ने शिल्पा और राज के साथ दो अन्य लोगों पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. मामले में जिन अन्य लोगों का उल्लेख किया गया है, उनमें काशिफ खान भी शामिल हैं.

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी  और उनके पति राज कुंद्रा सहित अन्य लोगों के खिलाफ नितिन बराई नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है. घटना कथित तौर पर जुलाई 2014 की है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एसएफएल फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक काशिफ खान ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य के साथ उनसे फिटनेस योजना में पैसा लगाने के लिए कहा और मुनाफे का वादा किया था.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने निवेश किया और जब कोई मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद उन्हें धमकियां दी गई. पीड़ित की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जांच के लिए अब जल्द पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती हैं.

राज कुंद्रा पिछले दिनों पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने और उसे अलग-अलग ऐप्स के जरिए प्रसारित करने के मामले में जेल में बंद थे. उन्होंने आर्थर रोड जेल में बंद किया गया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं. पुलिस को उसके फोन पर 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले थे. पुलिस ने आरोप लगाए थे कि उन वीडियोज को वह 100 करोड़ में बेचने वाले थे. 20 सितंबर को मुंबई मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की थी.


Share

Leave a Reply