लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

अदाई के न्यूड सीन पर एक्ट्रेस ने कहा- 'उस वक्त तनाव महसूस कर रही थी'

अदाई के न्यूड सीन पर एक्ट्रेस ने कहा- 'उस वक्त तनाव महसूस कर रही थी'
Share

 तमिल फिल्म \'अदाई\' के टीजर का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है. इसकी आलोचना की वजह है फिल्म की एक्ट्रेस अमाला पॉल का न्यूड सीन. अब इस 1.36 मिनट के टीजर में लगभग 10 सेकेंड के न्यूड में नजर आईं अमाला का बयान सामने आया है. उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि ऐसे लोग हमेशा मिलेंगे जो फिल्म को देखने से पहले ही उसकी आलोचना करने लगेंगे. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकतीं. 

अमाला ने कहा कि यह एक सच्ची फिल्म है, और प्रत्येक फिल्म का अपना भाग्य होता है. अमाला ने यह भी खुलासा किया कि इस फिल्म के ऑफर मिलने से पहले ही उन्होंने लगभग इस उद्योग को छोड़ दिया था. द हिंदू से बातचीत के दौरान, जब अमाला से न्यूड ड्रेस के बारे में पूछा गया, तो अमाला कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक रत्ना कुमार से इस बारे में चिंता नहीं करने के लिए कहा, लेकिन सेट पर पहुंचने पर वह तनाव महसूस कर रही थी. सेट पर क्या हो रहा है यह जानने के लिए वह काफी उत्सुक थी, जैसे सेट पर कौन-कौन जा रहा है या सुरक्षा की वहां क्या व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि सेट पर केवल 15 लोग थे. अगर वह क्रू पर भरोसा नहीं करती तो वह इस दृश्य को नहीं कर पातीं.
 

 

 फिल्म-निर्माता रत्नाकुमार, जिन्हें अपनी व्यावसायिक रूप से सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ‘मेयादा मन’ के लिए जाना जाता है, अपनी आने वाली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अमाला पॉल इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का पहला लुक पिछले साल जारी किया गया था और इसने सभी का ध्यान खींचा. यह फिल्म वर्ल्डवाइड 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

Share

Leave a Reply