BIG BREAKING : राजधानी में कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक, कोरोना के चलते लिया गया बड़ा फैसला
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है | दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने इस बात की जानकारी दी | इससे पहले उत्तराखंड और शनिवार को यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द कर दी |
उत्तराखंड सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया था जिसमें हजारों शिव भक्त पैदल चलकर गंगाजल लेने जाते हैं और फिर अपने कस्बों, गांवों को लौटते हैं | वहीं यूपी के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार की अपील के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया | कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी |
बता दें कि केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि राज्य सरकारों को महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं देनी चाहिए और टैंकरों के जरिए गंगा जल की व्यवस्था निर्दिष्ट स्थानों पर की जानी चाहिए |







.jpeg)












