अधिवक्ता की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या थी वजह....
ललितपुर : थाना नाराहट क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिवक्ता जयसिंह बुन्देला ने बताया कि जब सोमवार की शाम वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुषमा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
बताया कि पत्नी स्वांस की बीमारी व मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। कस्बा नाराहट निवासी अधिवक्ता जयसिंह बुन्देला ने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी ने उसे व उसके भतीजे को नाश्ता व खाना बनाकर खिलाया। जिसके बाद उसका भतीजा बागेश्वर धाम चला गया। जब वह तीन बजे लौटकर घर आया तो उसके पुत्र ने दरवाजे खोले।
जब उसने देखा कि उसकी पत्नी सुषमा सिंह (57) नहीं दिखी। जिसके बाद उसने उसे खोजा तो वह कच्चे बने कमरे में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकी थी। पति जयसिंह ने बताया कि उसका एक पुत्र है वह भी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसकी पत्नी चार साल से स्वांस की बीमारी से परेशान थी। साथ ही साथ वह भी मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही थी। उसका इलाज भोपाल व ललितपुर में चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए ललितपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष नाराहट जयप्रकाश चैबे ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।







.jpeg)












