रायपुर के कोर्ट परिसर में बन रहे शौचालय में केसरिया टाइल्स को लेकर भड़के वकील, अधिवक्ताओं ने हथौड़े से तोडा टाइल्स
रायपुर। जिला न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालय में केसरिया रंग के टाइल्स लगाने पर वकील भड़क गए। वकीलों ने जैसे ही यहां केसरिया टाइल्स देखा तो उनका आपा खो गया, कुछ अधिवक्ताओं ने हथौड़ा लेकर टाइल्स तोड़ दिया।
जिला न्यायालय परिसर में खालसा स्कूल की ओर शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि संबंधित ठेकेदार ने पार्टिशन दीवार पर केसरिया रंग का टाइल्स लगा दिया है। इस बात की जानकारी जब अधिवक्ताओं को लगी तो वे भड़क गए और नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने केसरिया रंग के लगे टाइल्स उखाडऩा शुरू कर दिया। इस संबंध में जब वकीलों ने जिला जज से शिकायत की तो उन्होंने तत्काल केसरिया टाइल्स हटवाने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक दूसरे रंग का टाइल्स नहीं लग जाता, तब तक इसका उपयोग शुरू होने नहीं दिया जाएगा।







.jpeg)












