BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आफताब ने आरी से काटी थी श्रद्धा वालकर की हड्डियां, पोस्टमार्टम एनालिसिस में खुलासा

आफताब ने आरी से काटी थी श्रद्धा वालकर की हड्डियां, पोस्टमार्टम एनालिसिस में खुलासा
Share

 नई दिल्ली। देश को झकझोर कर रख देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम विश्लेषण (एनालिसिस) करवाया। एम्स में मंगलवार को पोस्टमार्टम एनालिसिस हुआ। पोस्टमार्टम एनालिसिस से पता चला कि हड्डियों को आरी से काटा गया था। अब दिल्ली पुलिस जनवरी के आखिरी हफ्ते में साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

इससे पहले 10 जनवरी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। वहीं आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है। कोर्ट ने अधिकारियों को आफताब को गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

यह था मामला
बता दें, आफताब पूनावाला पर उसके साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही श्रद्धा वालकर की 18 मई, 2022 को कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने, उसके शव के 35 टुकड़े करके उन्हें तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित आवास में 300 लीटर के फ्रिज में रखने एवं उन्हें कई दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंकने का आरोप है।


Share

Leave a Reply