प्रेम विवाह के 3 साल बाद संदिग्ध स्थितियों में युवती हुई मौत, मायके वालों ने लगाये यहाँ आरोप...
सीवान : घटना आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी युवती की शनिवार की शाम गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आ रही है युवती 3 साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर शादी की थी। तब से वो पति और उसके परिजनों के साथ गुड़गांव में ही रह रही थी। मायके वालों का आरोप लगा रहे है कि ससुराल पक्ष ने फांसी लगा उसकी हत्या की है। फिलहाल मृतका का पति फरार है।
मृतका की पहचान आंदर बाजार निवासी मनोज गुप्ता की बेटी अंजली गुप्ता (27) के रूप में की गई। बताया जाता है कि अंजली ने 3 साल पूर्व आंदर थाना के ही भरत प्रसाद के बेटे अभिषेक कुमार से प्रेम विवाह किया था। अभिषेक गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।
शनिवार की शाम मृतका के पिता मनोज गुप्ता को अंजली की संदेहास्पद की स्थिति में मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। वो बेटी का शव लाने के लिए गुड़गांव रवाना हो गए। मृतका के परिजनों का कहना है कि उनके ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी है।
घटना के बाद बंद थी शहर की सभी दुकानें
मनोज गुप्ता अंदर के चर्चित व्यवसायी हैं। उनकी बेटी की की मौत की खबर के बाद स्थानीय व्यवसायी वर्गों ने आक्रोश जाहिर करते हुए शहर की सारी दुकानें घंटों बंद रखा। लोगों का आरोप है कि अंजली गुप्ता के ससुराल वालों द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
एक बात पर अडिग रहने वाली अंजली
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजली गुप्ता अपने आप में निडर और एक बात पर अडिग रहने वाली लड़कियों में से एक थी। वह अपने परिजनों से जो बात एक बार बोल देती थी, वह करके ही दम लेती थी। अंजली गुप्ता ने ही अभिषेक के साथ शादी करने का फैसला लिया था।







.jpeg)












