BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

80 दिनों बाद आज से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुला महाकाल मंदिर, कोविड नियमों के पालन के साथ दर्शन

80 दिनों बाद आज से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुला महाकाल मंदिर, कोविड नियमों के पालन के साथ दर्शन
Share

उज्जैन, मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 80 दिन बाद आज से फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस साल 9 अप्रैल से मंदिर में आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया था. पिछले साल शुरू हुई इस महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था.

मंदिर आज सुबह 6 बजे फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. हालांकि, मंदिर के गर्भगृह और नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है. मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जा रहा है, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके हैं या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई है. प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को इसका सर्टिफिकेट दिखाना जरुरी है.

हर दिन सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक आएंगे श्रद्धालु

हर दिन सुबह छह बजे से शाम आठ बजे के तक 3,500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट बनाये गये हैं और एक स्लॉट में केवल 500 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी. कोविड-19 महामारी के शुरू होने से पहले प्रतिदिन करीब 20 हजार लोग इस मंदिर के दर्शन करने आया करते थे. बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है.

 


Share

Leave a Reply