BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एयर इंडिया के बाद अब बिक सकता यह बड़ा बैंक, अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया, सरकार ने बनाया ये प्लान?

एयर इंडिया के बाद अब बिक सकता यह बड़ा बैंक, अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया, सरकार ने बनाया ये प्लान?
Share

एयरलाइन कंपनी एयरइंडिया (Air India) के बाद अब सरकार आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को बेचने की तैयारी में लग गई है। दरअसल, केंद्र सरकार वर्तमान में आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बेचने के लिए रोड शो यानी कि ओपन ऑफर का आयोजन कर रही है। इसकी जानकारी सोमवार को संसद में दी गई है।
लोकसभा में लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री (MoS) भागवत कराड ने कहा ''रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जारी करने से पहले निवेशकों की रुचि का आकलन करने के लिए रोड शो का आयोजन किया जा रहा है।"
अगले महीने तक ईओआई मंगवा सकती है सरकार
पीटीआई की खबर के मुताबिक, सरकार अगले महीने के अंत तक आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए रुचि पत्र आमंत्रित करने की योजना बना रही है। बता दें कि एनएसई पर आईडीबीआई बैंक के शेयर 4.43% बढ़कर 44.75 रुपये पर बंद हुए हैं।
पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार करेगी सरकार
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रबंधन नियंत्रण के साथ-साथ बैंक में लगभग 26% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकती है। फिर सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार करेगी। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पिछले साल मई में आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक विनिवेश और प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।
सरकार और एलआईसी के पास 94% हिस्सेदारी
सरकार और एलआईसी के पास आईडीबीआई बैंक की 94% से अधिक इक्विटी है। एलआईसी के पास 49.24% हिस्सेदारी है, जबकि सरकार की बैंक में 45.48% हिस्सेदारी है। गैर-प्रवर्तक शेयरधारिता 5.29% है।
 


Share

Leave a Reply