BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आखिर कौन कर रहा बहुमत की सरकार को अस्थिर, मुख्यमंत्री स्पष्ट करें : विष्णुदेव

आखिर कौन कर रहा बहुमत की सरकार को अस्थिर, मुख्यमंत्री स्पष्ट करें : विष्णुदेव
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्याप्त राजनीतिक संकट पर भाजपा अध्यक्ष ने सवाल पूछा है। विष्णुदेव साय ने कहा, तीन चौथाई बहुमत की सरकार को कौन अस्थिर करने की कोशिश कर रहा हैं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्पष्ट करें।

विधायक अरुण वोरा का बयान कि मुखिया के निर्देश पर सभी विधायक दिल्ली जा रहे हैं, क्या इस बात को प्रमाणित नहीं करता कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम दोनों झूठ बोल रहे हैं

क्या इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनभिज्ञ हैं? इतने बड़े राजनीतिक संकट के बावजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कोई भूमिका नज़र क्यों नहीं आ रही?

छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया का ट्वीट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान कहता हैं कि छत्तीसगढ़ से किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया फिर छत्तीसगढ़ के विधायक मंत्री किसके इशारे पर दिल्ली गये हैं? कहीं खिसकती कुर्सी बचाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंतिम शक्ति प्रदर्शन का प्रयास तो नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधायकों के दिल्ली प्रवास पर कहते हैं कि अपने नेता से मिलने कोई भी जा सकता हैं यह ठीक भी हैं पर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को अनुशासन की अपील करनी पड़े और पीएल पुनिया को कहना पड़े की किसी भी विधायक को नहीं बुलाया गया तब इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना चाहिये कि इन्हें प्रदेश अध्यक्ष से अनुशासन की अपील क्यों कराना पड़ाभूपेश गुट के लोग कह रहे हैं कि वे विकास के लिये दिल्ली जा रहे हैं। क्या कांग्रेस के विकास की यही परिभाषा है?

 


Share

Leave a Reply