BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आखिर क्यों एक कोने से कटे होते हैं SIM Card...जानें सिम के डिजाइन से जुड़ा यह Fact

आखिर क्यों एक कोने से कटे होते हैं SIM Card...जानें सिम के डिजाइन से जुड़ा यह Fact
Share

 Why are SIM Cards Cut from One Corner: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जो मोबाइल का इस्तेमाल ना करता हो. आज 5 साल का छोटा बच्चा हो या फिर 70 साल का बूढ़ा इंसान, आपको हर कोई मोबाइल फोन इस्तेमाल करता दिख जाएगा. इसके अलावा आज इंटरनेट इतना सस्ता हो गया है कि लोग घंटों तक अपने मेबाइल फोन में लगे रहते हैं. इसी कारण लोगों के स्क्रीन टाइम में भी इजाफा हो गया है. हालांकि, मोबाइल चलाने के लिए सबसे अहम चीज है उसमे लगने वाला सिम कार्ड. बिना सिम कार्ड के आपका फोन मात्र एक डिब्बे के बराबर है. इसलिए फोन का इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड का होना अनिवार्य हैं. हालांकि, आपने अब तक कई कंपनियों के सिम कार्ड देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आखिर सिम कार्ड एक कोने से क्यों कटा होता है या फिर उसके एक कोने पर कट किस कारण से लगाया जाता है? अगर नहीं, आइये आज हम आपको इसके पीछे की अहम वजह के बारे में बताते हैं.

पहले इस आकार के होते थे सिम कार्ड 
ऐसा नहीं है कि केवल अपने देश भारत में ही सिम कार्ड साइड में से कटे होते हैं बल्कि दुनिया भर में इसी प्रकार के सिम कार्ड बेचे जाते हैं. आज के समय में पूरी दुनिया में कई तरह की टेलीकॉम कंपनियां (Telecom Companies) हैं, जो भारी मात्रा में सिम कार्ड बनाती हैं. आपकी नॉलेज के लिए बता दें कि पहले यानि शुरुआती समय में जो सिम कार्ड बनाए जाते थे, वो साइड से कटे हुए नहीं होते थे. उनका डिजाइन बेहद नॉर्मल और आयत आकार (Rectangle Shape) का हुआ करता था. 

इस वजह से कटने लगे सिम कार्ड
ऐसे में लोगों को कई बार यह समझने में काफी दिक्कत होती थी की सिम का सीधा हिस्सा कौन सा है और उल्टा हिस्सा कौन सा है. कुछ लोग तो सिम का सीधा और उल्टा हिस्सा ना पहचान पाने की वजह से उसे अपने मोबाईल फोन में उल्टा ही लगा दिया करते थे. इसके बाद नेटवर्क ना आने पर सिम को दोबारा निकालने में भी काफी परेशानी होती थी. यहां तक की कई बार सिम की चिप भी खराब हो जाती थी.

कट लगने से लोगों को हुई सुविधा
ऐसे में लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने सिम के आकार में बदलाव करने का निर्णय लिया. कंपनियों ने सिम कार्ड में बदलाव करते हुए उसके एक साइड को काट दिया. इस कट के लगने के बाद लोगों को मोबाइल फोन में सिम कार्ड डालने और निकालने में आसानी होने लगी क्योंकि मोबाइल फोन में भी सिम कार्ड के स्लॉट में वो कट दिखाया गया. ऐसे में अब कोई भी सिम कार्ड को आसानी से फोन में डाल सकता है. लोगों को मिलने वाली इस सुविधा को देखते हुए सभी टेलीकॉम कंपंनियों ने सिम कार्ड को नए कट वाले डिजाइन के साथ बेचना शुरू कर दिया.


Share

Leave a Reply