नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आखिर क्यों बीजेपी सासंद प्रज्ञा ठाकुर विमान में ही धरने पर बैठी,जाने पूरा मामला

आखिर क्यों बीजेपी सासंद प्रज्ञा ठाकुर विमान में ही धरने पर बैठी,जाने पूरा मामला
Share

नईदिल्ली, बीजेपी सासंद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार प्रज्ञा स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आते वक्त पसंद की सीट न मिलने से नाराज हो गईं और विमान में ही धरने पर बैठ गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुरोध पर करीब 20 मिनट बाद विमान से उतरीं। और फ्लाइट 20 मिनट लेट हो गई। उन्होंने इस दौरान सीट को लेकर क्रू मेंबर के साथ बहस की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सीट उन्हें दी गई थी, विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया। जब उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई तो क्रू मेंबर्स ने उसे बदलने से इंकार कर दिया।

स्पाइस जेट के स्टाफ के साथ हुई बहस के बाद वो किसी तरह भोपाल तो पहुंची, लेकिन एयरपोर्ट पर उन्होंने विमान से उतरने से इंकार कर दिया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्पाइसजेट के स्टाफ यात्रियों पर खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया। 20 मिनट तक वो विमान में ही बैठीं रहीं। शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर वहां पहुंचें और उन्होंने बीजेपी सांसद को मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इसके बाद वो विमान से उतरने को तैयार हुई। एयरपोर्ट पर उन्होंने स्पाइसजेट के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 


Share

Leave a Reply